फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को बताए गए यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को रोडवेज बस स्टॉप पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोरोना से बचाव के अलावा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एआरटीओ संजय कुमार झा ने रोडवेज बस स्टॉप पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर देखने में आया है कि वाहन चालक पीछे आने वाले वाहने को पास देने में लापरवाही बरतते हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। यदि कोई वाहन पीछे से आ रहा है और पास मंाग रहा है तो उसे निकलने की पूरी जगह दें।
इसी तरह वाहन को निर्धारित गति से तेज न चलाएं, इससे दुर्घटना हो जाती है। सीमित यात्री ही वाहन पर बैठा कर यात्रा करें। इस दौरान वाहन चालकों को कोरोना से बचाव के तौर तरीके बताए। इस मौके पर पीटीओ राम बाबू, एआरएम राजेश कुमार, यातायात प्रभारी संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें