फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता न फैले इसलिए मीडिया कर्मियों पर लगी थी रोक

विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता डा. मनोज मिश्रा का नगर में स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। हाथरस कांड में राजनीतिक रोटियां सेकीं जा रही थीं। विपक्षी नेताओं के साथ कुछ मीडियाकर्मी उनके एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। वह अराजकता फैलाने की कोशिश में थे, इसलिए हाथरस जाने पर मीडिया पर रोक लगाई गई थी। ये बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने शनिवार शाम मीडिया से बात में कही।
विज्ञापन

निजी कार्य से नगर आए डा. मनोज मिश्र ने हिमांक त्रिपाठी के आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मीडियाकर्मियों के साथ न बदसलूकी की और न ही अभद्रता। यह सरकार को बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश थी।
इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद अपराध व भ्रष्टाचार न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया हैं। संगठित अपराध पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। वार्ता के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, संजीव चौहान, आशीष वर्मा, अमित शर्मा, प्रभात मिश्रा, संजीव शुक्ला, राजेश कुमार शर्मा, सत्यम मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें