फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की पिटाई कर घर से निकाला, बोला तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के तीन माह पति ने तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को तलाक दे दिया। परिवार के लोगों के साथ उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के सुल्तान आलम नगर निवासी बन्ने ने बेटी गुड़िया बानो का विवाह करीब डेढ़ साल पहले कन्नौज कोतवाली के मियागंज के गांव सेमपुर निवासी सोनू के साथ किया था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के तीन माह बाद पति सोनू, ससुर निसार, सास चुन्नी, देवर मोनू, इरफान, जेठ गुड्डू ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
ससुरालीजन दहेज में बाइक और 50 हजार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह लोग मारपीट करने लगे। शादी के तीन माह बाद पति सोनू ने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दिया। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों की मदद से वह समझौते का प्रयास करती रही। समझौता न होने पर शनिवार को उसने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि घटना काफी पुरानी है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें