फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बंदियों समेत 23 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को जिले में 23 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में आठ जिला जेल के बंदी भी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2585 पहुंच गया है। इलाज के बाद 2395 संक्रमित कोरोना को मात देकर घर पहुंच चुके हैं। मौजूदा समय 155 संक्रमितों का उपचार हो रहा है। बुधवार को 11 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिला जेल में आठ बंदी, तालग्राम में एक, उमर्दा में चार, छिबरामऊ में एक, कन्नौज में छह, जलालाबाद में एक और गुगरापुर के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के नोडल चिकित्सा अधिकारी डा. केसी राय ने बताया कि बीते एक सप्ताह में पॉजिटिव लोगों की संख्या में गिरावट आई थी। दो दिन से फिर संख्या बढ़ने लगी है।
सराय प्रयाग में संक्रामक बीमारी से 40 बीमार
गुरसहायगंज। क्षेत्र के गांव सराय प्रयाग में संक्रामक बीमारियां फैली गई। गांव में करीब 40 लोग बीमार हैं। सरकारी और नर्सिंग होम में लोग इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

सराय प्रयाग गांव में तीन दिन से संक्रामक बीमारी फैली है। गांव में रहने वाले राजकुमार कठेरिया, अनिल दिवाकर, गुड्डन, पीयूष कटियार, अंकित कटियार, विमलेश, बसंत कटियार और कशिश समेत करीब 40 लोग बीमार हैं।
गांव के राजकुमार और बसंत ने बताया कि सरकारी और नर्सिंग होम में लोग इलाज कर रहा है। प्रशासन की ओर से गांव में चिकित्सा शिविर लगाया जाए। जिससे गांव में लोगों को उपचार मिल सकें। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि गांव में जल्द स्वास्थ्य टीम भेजकर लोगों को उपचार व परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें