कन्नौज। अगर ऑनलाइन दर्ज फार्म में गलती के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल रहा है तो किसान घर बैठे गलतियां ठीक करा सकते हैं। उन्हें कृषि विभाग की ओर से जारी वाट्सएप नंबर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी के फोटो भेजने होंगे।
उप निदेशक कृषि डा. आरएन सिंह ने बताया कोरोना महामारी में सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इससे किसानों को भी सहूलियत हो जाएगी।
पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ आधार कार्ड में दर्ज नाम पर ही दिया जा रहा है। बहुत से किसानों की आधार कार्ड, खतौनी और बैंक खाते में अलग-अलग नाम दर्ज हैं। इससे फार्म जमा करने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ किसानों के आधार कार्ड का नंबर गलत हैं। इन गलतियों को सुधारने के लिए वाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। इन पर किसान समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। इसके लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इन नंबरों पर भेज सकते हैं जानकारी
वाट्सएप नंबर
8700356813
8004867414