तिर्वा (कन्नौज)। कोरोना संक्रमण में बंद पशु बाजार करीब छह माह बाद रविवार को खुला। बाजार प्रबंधक ने कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए दूर-दूर से आए पशु पालकों को मास्क वितरित किए। साथ ही सभी के हाथों को सैनिटाइज करवाया गया।
कस्बे की मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में कई दशकों से बुधवार व रविवार को पशु बाजार लगता है। कोरोना संक्रमण के दौरान पशु बाजार भी बंद कर दिया गया था। एक के बाद एक चीज खुलने के बाद रविवार को पशु बाजार भी खोल दिया गया।
बाजार प्रबंधक बल्लू वारसी ने मुख्य गेट पर ही प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाकर प्रवेश की अनुमति दी। इसके साथ जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे। उन सभी को मास्क वितरित कर उनके हाथों को सैनिटाइज कराया।