तिर्वा (कन्नौज)। प्रसव के लिए 108 एंबुलेंस से मेडिकल कालेज आ रही प्रसूता ने चलती एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। यह देखकर एंबुलेंस चालक घबरा गया। चालक ने आनन-फानन मे उसे मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। उपचार बाद जच्चा बच्चा की हालत समान्य हैं।
छिबरामऊ निवासी आदेश की पत्नी सरिता को शनिवार की रात अचानक प्रसव पीडा होने लगी। इसे देखकर वह घबरा गया।उसने एंबुलेंस पर फोन कर उसे बुला लिया। एंबुलेंस उसे लेकर तिर्वा मेडिकल कालेज ला रही थी कि रास्ते में उसकी प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उसने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस में बच्चे का जन्म होता देख एंबुलेंस चालक घबरा गया। वह तेजी से गाड़ी चलाकर मेडिकल कालेज पहुंचा।
सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस पर जन्मे बच्चे के साथ जच्चा को गायनी वार्ड में भर्ती है। दोनों का उपचार चल रहा है। प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया है।