फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद रज कलश यात्रा निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। उत्तर प्रदेश शहीद मेला चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में अटिया स्थित शहीद हरवंश सिंह कुशवाह के समाधि स्थल से शहीद रज लेकर कलश यात्रा लखनऊ के लिए रवाना हो गई। यात्रा को जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शाक्य उर्फ जीतू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अटिया में शहीद हरवंश सिंह कुशवाहा की समाधि स्थल लगी प्रतिमा पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद शहीद स्थल की माटी लेकर शहीद रज कलश तालग्राम होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुआ।
मिशन अमर शहीद अमर जवान के जिला संयोजक बृजकिशोर शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह जयंती पर मिशन हर प्रदेश स्तरीय मेले का आयोजन करता है। इस मेले में कई जिलों से शहीद रज कलश यात्रा की टोलियां शहीदों की समाधि स्थल की माटी को शहीद मंदिर काकोरी लखनऊ पहुंचती हैं। 19 दिसंबर को काकोरी के शहादत दिवस पर प्रदेश के शहीद स्थलों की माटी को इंडिया गेट पर ले जाकर श्रद्धांजलि दी जाती है। यात्रा में रामप्रकाश शाक्य उर्फ बड़े, अमर शहीद के पिता राजाराम कुशवाहा, अमित कुमार शाक्य, अनीता देवी, करमाकर, राकेश, मनोज, जुगलेश, मुकेश दुबे, अनंद शाक्य, शिवानंद शाक्य, सुघर सिंह, चंद्रभान शाक्य शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट...
नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे हरवंश
ग्राम अटिया के हरवंश सिंह कुशवाह सीआरपीएफ 168 बटालियन में छत्तीसगढ़ के आभापल्ली में तैनात थे। 10 अगस्त 2014 को नक्सलियों से हुई आमने सामने की मुठभेड़ वह शहीद हुए थे। घर में शहीद की पत्नी संगीता देवी व उनके चार बच्चे संध्या, करूनाकर, शरणागत व आशुतोष कुशवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें