फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के अध्यक्ष समर्थकों और सभासदों में हाथापाई

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में चेयरमैन समर्थकों व सभासदों के बीच होती हाथापाई। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे पालिकाध्यक्ष के करीब ईओ के समर्थन में बैनर लगाने पर अध्यक्ष समर्थकों और ईओ समर्थक सभासदों में शनिवार को हाथापाई हो गई। सूचना पर कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों को कलक्ट्रेट परिसर से बाहर कर दिया। हाथापाई में सभासद मामूली रूप से जख्मी भी हो गए। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष समर्थकों पर कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन भी दिया है। जांच के आश्वासन पर देर रात अध्यक्ष ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

सदर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री शनिवार को ईओ संजय कुमार (अधिशासी अधिकारी)के स्थानांतरण की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए थे। रविवार को भी वह समर्थकों के साथ धरने पर बैठे थे। दोपहर बाद सभासद पवन अवस्थी, अनिल व कई अन्य सभासदों के साथ ईओ के समर्थन में बैनर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और अध्यक्ष से कुछ दूरी पर धरने पर बैठ गए। बैनर लगाने को लेकर अध्यक्ष समर्थकों की सभासद अनिल कुमार से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर हाथापाई हो गई। इसमें अनिल का कुर्ता फट गया। बीचबचाव में पवन को भी कई जगह नाखून लग गए। विवाद के कारण कलक्ट्रेट में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। फिर दोनों पक्षों को कलक्ट्रेट से बाहर कर दिया। इसके बाद सभासदों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को दिया। इसमें अध्यक्ष समर्थकों पर कार्रवाई की मांग गई है। अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने इतना ही कहा कि मुझ पर और समर्थकों पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें