अपनी बनाई तितली की कलाकृति के साथ खुशी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी (कन्नौज)। निजामपुर के किसान परिवार में जन्मी खुशी ने स्वतंत्रता दिवस पर हुए उड़ान प्रतियोगिता में प्रदेश में 58 वां स्थान हासिल किया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश में 100 बच्चों का चयन किया गया था।
खुशी हसेरन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय निजामपुर में कक्षा सात की छात्रा है। पिता राजवीर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश प्रताप सिंह का सानिध्य पाकर उसकी मेधा को बल मिल गया और उसने पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद, पढ़ाई, चित्रकारी व लेखन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर मुकाम हासिल करना शुरू कर दिया।
खुशी ने ऑयल पेंट से तितली के पंख बनाकर शिक्षकों के साथ साथ गांव के लोगों का मन मोह लिया। खुशी की प्रतिभा देख गांव के लोग अपने बच्चों को उसकी मिशाल देते है। वहीं विद्यालय में प्रधानाध्यापक दिनेश प्रताप सिंह सहित अध्यापक आकांक्षा सिंह, अवनीश कुमार ने उसे सम्मानित किया।