फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए लड़ रही विवाहिता ने तोड़ा बंद मकान का ताला

विज्ञापन
बजरिया मोहल्ले में अपने घर के दरवाजे पर लगा ताला काटती पूजा बाथम। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के मोहल्ला बजरिया में घर में ताला लगाकर एक माह से गायब ससुरालीजन नहीं लौटे तो अपने हक की लड़ाई लड़ रही विवाहिता ने मकान का ताला तोड़ दिया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाहिता से पूछताछ की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी पूजा कश्यप ने बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2017 को श्रीकृष्ण उर्फ हनी के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते पति उसे साथ नहीं रखता। 24 अगस्त को पिता नरेंद्र कुमार कश्यप के साथ ससुराल पहुचीं तो घर पर ताला लगा था। छह दिन मकान के बाहर बैठी रही और 31 अगस्त को कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के बाद मायके चली गई।
शुक्रवार को सुसराल आई पूजा को फिर ताला लगा मिला। उसने आरी लेकर ताला काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से उसने कहा कि कब तक मायके में रहे। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहिता को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली जाएगी। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें