फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्त को बीच सड़क सिपाही ने पीटा, खींचते हुए ले आया थाने

विज्ञापन
निशक्त को खींचते हुए सौरिख थाने में ले जाता सिपाही। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। पैर से दिव्यांग युवक को सिपाही ने सड़क पर जमकर पीटा और उसे खींचते हुए थाने ले गया। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

नगला वीरभान निवासी दिव्यांग सुदीप (26) पुत्र दलबीर सिंह ई रिक्शा चलाता है। वह शुक्रवार को गर्भवती पत्नी राधा, मौसेरी बहन पूजा और बेटे अरुण कुमार के साथ ई-रिक्शा पर अस्पताल जा रहा था। सौरिख में नादेमऊ चौराहे पर उसने रिक्शा रोक दिया। सुदीप का आरोप है कि चौराहे पर खड़े सिपाही केपी सिंह ने गाली देकर रिक्शा खड़ा से मना किया।
आरोप है कि गाली देने से मना करने पर सिपाही ने मारपीट और धक्का दे दिया। इससे संदीप के मुंह व कान के पास से खून निकलने लगा। इसके बावजूद सिपाही उसे खींचते हुए थाने ले गया और वहां धक्का मारकर गिरा दिया। पत्नी के गिड़गिड़ाने पर भी सिपाही नहीं पसीजा। थाने में मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी तत्काल सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। देर शाम सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

सिपाही केपी सिंह का कहना था कि चौराहे पर ई रिक्शा रोकर सवारी भरने के कारण जाम लग लगने लगा था। मना करने पर दिव्यांग ने गालीगलौज करने लगा और पास जाने पर वर्दी पकड़कर धक्का मार दिया। इससे उसे थाने लाया गया था। गिरने के कारण उसे मुंह में चोट लग गई थी। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि सिपाही को हाथ में चोट लगी है। दोनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
चार साल पहले कटा था पैर
सुदीप चार साल पहले फरीदाबाद की प्रावइेट कंपनी में कार्य करता था। वहां मशीन गिरने से उसका पैर कट गया था। जिसके बाद वह घर वापस आ गया और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें