कन्नौज। शहर के हाजी शरीफ मोहल्ला में सभासद के भाई ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ले में पुलिस चौकी के पास रहने वाले सभासद रामू कुमार के छोटे भाई शिवम (20) पुत्र बालक राम ने सोमवार शाम सात बजे कमरे में तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चौकी के सामने मकान में गोली चलने से हड़कंप मच गया।
कमरे के अंदर पहुंचे परिजनों ने खून से लथपथ शिवम का शव देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल विकास राय को शव के पास तमंचा मिला। सभासद रामू ने बताया कि कुछ दिनों से भाई किसी बात को लेकर तनाव में रहता था।