फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी

विज्ञापन
आरोपी युवक के साथ प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। लूट के मामले में चार साल से वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दबोच लिया। बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांशीराम निवासी मंजू कश्यप पुत्र प्रमोद कुमार लूट के मुकदमे में वर्ष 2016 में वांछित था। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था।
अलीगंज में कबाड़ की दुकान करने वाला मंजू वाहन चोरों का गैंग भी चलाता था। गैंग के सदस्य गैंग दो पहिया व चार पहिया वाहन चोरी कर बेचते थे। मंजू वाहनों को काटकर बेचता था। वह चोरी किए गए वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिक्री भी कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें