फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर पर भाई ने किया खुरपी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम खुबरियापुर में खेत में काम कर रहे युवक के सिर पर उसके भाई ने खुरपी से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खुबरियापुर निवासी चंद्रभान पुत्र अमर सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी उसका बड़ा भाई किशनपाल, बेटे सत्यभान व सूरज आकर मेड़ काटने की बात कहकर गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो भाई ने उसके सिर पर खुरपी से हमला कर दिया।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर जब आसपास के लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल चंद्रभान को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें