फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बस, चालक और हेल्पर की मौत

विज्ञापन
बस में फसे यात्री को निकालती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक चालक व हेल्पर की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हो गए। दो यात्रियों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से फौजी ट्रैवल्स की स्लीपर बिहार जा रही थी। बस में 70 यात्री सवार थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के मछरैया के पास बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बस चालक कृष्णा कूदकर भाग निकला। हादसे में लखनऊ फैजुलाबाग श्याम बिहार कालोनी निवासी दूसरा चालक मनीष कुमार तिवारी (39) पुत्र रामशंकर तिवारी और मध्यप्रदेश के भिंड जिले के धौसा निवासी हेल्पर हरिनरायण (24) पुत्र हरि विलास की मौत हो गई। 15 सवारियां भी घायल हो गईं।
चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंच गए। एनसीसी, यूपीडा और तालग्राम थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। लखनऊ कुर्सी रोड निवासी वसुंधरा (25) पुत्री अलकनंदा और तिर्वा के गांधी नगर निवासी बृजकिशोर (29) पुत्र दिनेश चंद्र को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। घायल इलाज कराकर दूसरी बस से रवाना हो गए।
विज्ञापन

यात्री बोला, नशे में था बस का चालक
दिल्ली से बस में सवार हुए बृज किशोर ने बताया कि तिर्वा करीब आने पर वह चालक कृष्णा के पास बैठ गए। चालक नशे में लग रहा था। इटावा के पास ट्रक ओवरटेक कर आगे निकल गया था। इस पर खिड़की खोलकर चालक कृष्णा ने ट्रक चालक को गालियां दीं। तालग्राम के चौपाला गांव के पास ट्रक खड़ा देखकर कृष्णा ने बस रोक दी और ट्रक चालक से झगड़ने लगा। यात्रियों के समझाने पर ट्रक चालक लखनऊ की ओर रवाना हो गया था। कृष्णा भी तेज रफ्तार में ट्रक का पीछा करने लगा और मछैया गांव के पास ओवरटेक करते समय कृष्णा ने बस से नियंत्रण खो दिया। इससे हादसा हो गया। हादसे के दौरान कृष्णा और ट्रक चालक भाग निकले।
रात 11 बजे मनीष की छोटे भाई से बात हुई थी
छोटे भाई शशांक तिवारी ने बताया कि एक माह पूर्व मनीष दिल्ली जाकर बस चलाने लगा था। उसने व्यापार करने की बात कही थी, लेकिन वह मनीष ने बात नहीं मानी। अगर उसकी बात मानी होती तो शायद आज जिंदा होता। शशांक ने बताया कि रात करीब 11 बजे फोन पर भाई ने बताया था कि बिहार जा रहा हूं आगरा तक बस चलाकर वह ले जाएगा। इसके बाद कृष्णा बस चलाएगा। हादसे के बाद से मनीष की पत्नी पूनम तिवारी, बेटी आस्था, बेटा अंश तिवारी और मां संतोष कुमारी का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें