पहिये में साड़ी फंसने से महिला बाइक से गिरी
सिर में आई गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। छिबरामऊ से अपने घर बाइक से लौट रही महिला कि साड़ी टायर में फंसने से वहसड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आई। डाक्टरों ने तिर्वा रेफर किया है।
जिला औरैया की थाना एरवा कटरा के ग्राम उम्रेडी निवासी संध्या (56) पत्नी नंदराम बेटे अनुज के साथ बाइक से रिश्तेदारी छिबरामऊ से घर लौट रही थीं। ग्राम जरारा के पास महिला की साड़ी पीछे टायर में फंस गई महिला सिर के बल सड़क पर आ गिरी। आनन-फानन में अनुज अपनी मां को बाइक से सौरिख सीएससी ले आया जहां डॉक्टरों ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया। अनुज हेलमेट पहने था लेकिन मां के सिर की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं था।