फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मरजित बने वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
लायंस क्लब के शिक्षक सम्मान समारोह में मौजूद सम्मानित हुए शिक्षक व क्लब के अध्यक्ष अश्वनी गुप्त? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पूर्व नगर पालिका व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू केशव दास टंडन के आवास में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक समिति का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के दो, सचिव के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए मात्र एक आवेदन चुनाव समिति के सामने आया। अध्यक्ष पद के लिए स्मरजित अग्निहोत्री के नाम पर दूसरे दावेदार हरिस्वरूप वर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया। तीसरे दावेदार रामशंकर झा उपस्थित नहीं हुए। इसलिए स्मरजित अग्निहोत्री को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए प्रयाग नारायन वैश्य ने अनीता सक्सेना के समर्थन में अपना नाम वापस लिया। उनको उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध घोषित किया गया। सचिव पद पर रामजी अग्रवाल भी निर्विरोध घोषित किए गए। इस दौरान गया प्रसाद मिश्रा, राजेंद्र नाथ मेहरोत्रा, रामचंद्र दोहरे, डा. नुरूल हसन सदस्य घोषित किये गए। वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता मनोज शुक्ल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री शशिभूषण गुप्ता, हरिस्वरूप वर्मा व प्रयाग नरायन वैश्य को सदस्य मनोनीत किया गया। समिति के संरक्षक डा. जीवन शुक्ल, गया प्रसाद मिश्र और रम्मू गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें