फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशुनगढ़ में महिला की मौत, 50 लोग बीमार

विज्ञापन
बुखार से पीड़ित बालिका। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
विशुनगढ़ (कन्नौज)। कोरोना महामारी के बीच संक्रामक बीमारियां कहर बरपाने लगी हैं। कस्बे में जबकि 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार से महिला की मौत हो गई। जांच में ज्यादातर मरीजों में प्लेटलेट्स (रक्त कणिकाएं) कम होने की समस्या सामने आई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जिलापुरी निवासी मोहम्मद यूनिस की पत्नी रहीसा बेगम (52) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बे के ही निजी चिकित्सक के उपचार करवा रहे थे। गुरुवार की रात अचानक रहीसा बेगम की तबीयत बिगड़ गई। परिजन रात में ही उन्हें सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
मोहल्ले में आलम यह है कि हर हर में एक दो व्यक्ति बुखार की चपेट में है। मौजूदा समय महताब हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन, हसनैन पुत्र सरताज, सादिक हुसैन व सामित हुसैन पुत्र साबिर हुसैन, अमन शर्मा पुत्र प्रदीप, वैष्णवी व महिला पुत्री कुलदीप, दरक्सा पुत्री मोहम्मद शकील व अर्श पुत्र लईक अहमद, संकल्प पुत्र बबलू, रामपाल पुत्र नत्थू, पिंकी पत्नी गुड्डू, दिनेश, गुड्डू, बबलू पुत्रगण मेघनाथ, राजेंद्र पुत्र नत्थूलाल, उर्मिला पत्नी राजेश, काजल, अचर्ना पुत्री राजेश, प्रीती, पुजा, गौरव, सौरभ पुत्री राजेंद्र, सुरेंद्र, जितेंद्र पुत्र लालमन, श्यामा देवी पत्नी सोबरन, सुधा, शिवम, पवन पुत्र प्रमोद सैनी, विमला देवी पत्नी प्रमोद सैनी, बृजेश सहित आधा सैकड़ा से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। इन सभी का उपचार कस्बे के निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया और न ही कोई स्वास्थ्य टीम पहुंची। मजबूरन लोगों को निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा है।
टीम भेजकर कराई जा चुकी है जांच
सीएचसी प्रभारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि कस्बे में दो बार टीम भेजी गई। जांच में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी। कोरोना की दहशत के चलते लोगों के शिविर में जांच के लिए न पहुंचने के कारण यह समस्या हुई है। शनिवार को दोबारा स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराकर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें