कन्नौज। क्षेत्र में लगातार मिल रही दूध में मिलावट की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम ने दूध के तीन डेयरी पर औचक छापा मारा। तीनों स्थानों से टीम ने दूध के नमूने लिए है। टीम ने बताया कि जांच के लिए नमूनों को लैब भेजा जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडेय और इंद्रजीत ने ज्योराखनपुर्वा, उदैतापुर, नेरा और ठठिया संचालति दूध डेयरी में छापा मारा। छापे के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि टीम ने दूध के सैंपल लिए। जिन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है जागएा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में मिश्रित दूध बिकने की शिकायतें आ रही है। जिससे पूरे जिले में अभियान शुरू किया गया है। मिलावट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरोगा की वर्दी फाड़ने की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। चेकिंग के दौरान मानीमऊ चौकी प्रभारी की वर्दी फाड़ने और मोबाइल छीनने की जांच शुरू की गई है। पुलिस ने महिला की गाड़ी नंबर के आधार पर तलाश शुरू की है।
शनिवार को मानीमऊ चौकी प्रभारी गौरव कुमार लॉकडाउन के चलते चौकी के वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वैन रोकने पर उसमे सवार महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिला ने चौकी प्रभारी की वर्दी फाड़ने के साथ मोबाइल छीन लिया। रविवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना संज्ञान लिया। एसपी के आदेश पर कोतवाल विकास ने मामले की जांच शुरू की है। कोतवाल ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सौरिख में जुलूस निकालने की खबर का जोड़
सामूहिक रूप से पूजा करने पर 11 लोगों पर रिपोर्ट
कन्नौज। सामूहिक रूप से लॉकडाउन में पंडाल में बगैर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला ने कांशीराम कॉलोनी आजाद नगर सौरिख निवासी सुधीर कुमार मिश्रा, अंशुल गुप्ता, अंकित गुप्ता, अंजलि उर्फ बबली गुप्ता, कुसुम, पिंकी देवी, रानी गुप्ता, कन्हैया राठौर, इरफान पुत्र मोहम्मद शफीक, सचिन शाक्य और अंकुल शाक्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शिविर परीक्षण कर मरीजों का हुआ उपचार
कन्नौज। कोरोना काल में बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को राहत देन के लिए रविवार को शहर के पाल चौराहा शरीफापुर में स्थित सुप्रीत हास्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डा. यूसी चतुर्वेदी ने सामाजिक दूरी के साथ अस्थि रोगियों का परीक्षण कर उपचार दिया। वहीं अन्य चिकित्सकों ने भी मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया। इस मौके पर हास्पिटल एमडी डा. सुनील कुमार, डा. प्रीती वर्मा, विपिन पाल और विकास मौजूद रहे।
इलाज के दौरान घायल युवक ने तोड़ा दम
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सौरिख। शुक्त्रस्वार को कार का रजिस्ट्रेशन करा कर लौट रहे बाइक सवारों को कुसमरा रोड पर जेसीबी ने टक्कर मार दी थी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं दूसरा साथी गंभीर हालत में सैफेई रेफर किया था। इलाज के दौरान दूसरे घायल ने भी दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के चौकी सकरावा के मोहल्ला मोहद्दीनगर निवासी अंकुश उर्फ विकास पुत्र हरि ओम साथी तबरेज पुत्र इसरार अहमद के साथ अपनी इको गाड़ी का रजिस्ट्रेशन मैनपुरी से करा कर लौट रहा था। तभी कुसमरा रोड पर मैनपुरी जिले के रामनगर के पास सामने से आ रही जेसीबी ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तबरेज पुत्र इसरार अहमद की मौत हो गई थी। जबकि गंभीर हालत में अंकुश को सैफई भेजा गया था। जहां रात में उपचार के दौरन उसकी भी मौत हो गई। अंकुश सकरावा में ही कॉस्मेटिक की दुकान से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लगभग चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और इस समय दो वर्ष की उसकी एक पुत्री है।