फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: महिला ने हाथापाई कर दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना, चौकी के सामने किया हंगामा

Sun, 30 Aug 2020 12:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
 मानीमऊ चौकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में मानीमऊ चौकी के सामने जीटी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान महिला ने जमकर हंगामा किया। चौकी प्रभारी से हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। वीडियो बनाने पर दरोगा का मोबाइल छीन लिया। महिला सिपाहियों ने हंगामा कर रही महिला को शांत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद वह कार में सवार होकर गुरसहायगंज चली गई। शनिवार सुबह दस बजे मानीमऊ चौकी प्रभारी गौरव चौधरी हमराहियों के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए वाहनों को रोककर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की तरफ से ओमनी कार आई।

इसे सिपाहियों ने रोक लिया। इसी दौरान कार में सवार गुरसहायगंज की महिला उतरकर पुलिसकर्मियों को गालियां देने लगी। चौकी प्रभारी ने विरोध किया तो वह उनसे हाथापाई करने लगी। वर्दी फाड़ दी। वीडियो बनाने के दौरान उनका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


महिला के तेवर और हंगामा देखकर पुलिस टीम चौकी के अंदर आ गई। इसके बाद भी महिला हंगामा करती रही। महिला सिपाहियों ने उसे शांत कराया। इसके बाद चौकी प्रभारी का मोबाइल लौटाकर वह कार में बैठकर रवाना हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला का वीडियो बना लिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें