फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह़ड़ताल पर गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र जमा करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। 62 वर्ष आयु वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त करने के आदेश के विरोध में अन्य कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी। इसके पहले मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में जमा किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलयफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा ने कहा कि ज्यादातर असहाय महिलाएं ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। कोरोना महामारी के समय शासन ने 62 साल उम्र वाली कार्यकर्ताओं को कार्यमुक्त करने का फैसला लिया, हम लोग इसका विरोध करते हैं। इससे जल्द से जल्द सरकार यह फैसला वापस ले और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 21 हजार मासिक वेतन दे।
इसके अलावा रिटायर होने के बाद प्रति माह 10 हजार की पेंशन दे। मांगों के पूरा न होने पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सात और आठ अगस्त को काम नहीं करेंगे। आशा देवी और विमला देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें