फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़कर निकला, जीटी रोड पर मरा मिला

विज्ञापन
मृतक राजीव उर्फ राजू (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकले प्रवासी युवक का शव शुक्रवार देर रात पुलिस को जीटी रोड पर पड़ा मिला। सुबह परिजनों ने अस्पताल जाकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

उत्तरी खुड़ावा गांव निवासी राजीव उर्फ राजू प्रजापति (30) पुत्र राधेश्याम पत्नी सुनीता, तीन बेटियों व एक बेटे के साथ दिल्ली में रहकर कबाड़ का व्यापार करता था। एक माह पहले दिल्ली से गांव लौट आया था। परिजनों के अनुसार शराब के लती राजू की शुक्रवार शाम को पत्नी से सुनीता के साथ कहासुनी हुई थी। पत्नी व बच्चों के साथ गालीगलौज कर वह घर से निकल गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा।
देर रात गश्त पर निकले सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अजब सिंह को राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज अकबरपुर के पास जीटी रोड किनारे युवक को शव पड़ा मिला।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सौ शैय्या अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। अज्ञात शव मिलने की सूचना पर सुबह परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर राजीव के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें