फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
श्रमिक की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। कानपुर में भर्ती मरीज को देखकर लौट रहे फर्रुखाबाद जिले के श्रमिक की बाइक ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक के कागजात से पहचान पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

फर्रुखबाद के थाना कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी विजय राजपूत (32) पुत्र फूल सिंह राजपूत मकानों की पुताई करता है। मोहल्ले के बाबूराम कानपुर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें देखने विजय कानपुर गया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से कमालगंज लौटते समय गुरसहायगंज बाईपास पर सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मझपुरवा चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वाहन के कागजात के आधार पर पहचान पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिस पर कमालगंज से परिजन और रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि विजय हेलमेट लगाने के बजाए बाइक के हैंडल में लटकाए था। सिर से अधिक खून बह जाने से विजय की मौत हुई है। अगर वह हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें