फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधीरपुर मार्ग के चौड़ीकरण का होगा पूरा प्रयास

विज्ञापन
बरातघर का लोकार्पण करतीं पूर्व राज्यमंत्री। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में रास्ता कम चौड़ा होने से दिक्कत होती है, इसके लिए रंधीरपुर गांव से सौरिख रोड को जोड़ने वाले मार्ग को चौड़ा कराने का प्रयास किया जाएगा। ये बात पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने बरातशाला का लोकार्पण करने के बाद वर्चुअल प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने हाथिन के पाल मड़ैयन गांव में नवनिर्मित बरातशाला घर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बरातघर के बन जाने से अब गांव की बेटियों की शादी में लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी, इसके अलावा छोटे-छोटे आयोजन भी आसानी से हो सकेंगे। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहाकि विशुनगढ़ रोड पर रामलीला मैदान में चहारदीवारी का निर्माण हो चुका है। शीघ्र ही यहां पर ओवरहेड टैंक व बरातशाला का निर्माण कराया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का विषय हम सभी की मन, आत्मा व भावना से जुड़ा है। पांच अगस्त को सभी लोग अपने घर के बाहर दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत करें। हरदोई सांसद की ओर से पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खोले गए मोर्चे पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी विचार है। पार्टी उनकी भावनाओं का आदर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें