फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला सराफान में महिला का शव फांसी पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला सराफान निवासी अजय कुमार की शादी करीब 12 साल पहले पूनम (35) के साथ हुई थी। पूनम का घर के कमरे में पंखे पर साड़ी से बने फंदे से लटकी मिली। उसे लटका देख कमरे में गए अजय की चीख निकल गई। कमरे में पहुंचे परिजनों ने परिजनों ने आनन-फानन में फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर देर रात मायकेवाले भी पहुंच गए। भाई राजेश कुमार दुबे निवासी ग्राम सकरावा ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पूनम के एक बेटा और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें