फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर सरकार ने युवकों को बनाया मजदूर

विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना करते पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने सोमवार को साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं को मनरेगा मजदूर बना दिया है। ये सरकार हर मोर्च पर विफल है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करें। भाजपा सरकार में हत्याएं, लूट, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। विकास कार्यों के नाम पर भाजपा सरकार ने युवाओं से रोजगार छीनने का काम किया है। परिवार के भरण पोषण के लिए युवा वर्ग मनरेगा में मजदूरी करने को मजबूर हो गया है।
साइकिल से निकले सपाइयों ने अकबरपुर, खुड़ावा, अतिराजपुर, कपूरपुर, नथा नगला, कसावा व भाउलपुर में लोगों को पार्टी के पत्रक वितरित किए। साइकिल यात्रा में प्रधान ज्ञान सिंह यादव, जोधलाल जाटव, इंदरपाल यादव एडवोकेट, प्रदीप यादव, देवेंद्र यादव, पिंटू यादव, भोला यादव, प्रवीन सिंह, रॉबिन सिंह, नवजिस अंसारी, डा. जितेंद्र सिंह, डा. धर्मेंद्र सिंह, अंकुर यादव, डा. नरेंद्र सिंह, रामवीर कठेरिया, गोपाल अग्निहोत्री और आशुतोष दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें