फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरगावां। मझपुर्वा में एक विवाहिता फांसी के फंदे में लटकी मिली। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिरगावां निवासी कृष्ण मोहन की पत्नी नीलम (32) का शव कमरे की छत से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर बड़ी बेटी गरिमा(14) ने दरवाजा पीटा। कोई जवाब न मिलने पर उसने छोटे भाई गौरव (10) को कंधे पर उठाकर जंगले से देखा तो उसके होश उड़ गए। मां को फांसी पर लटका देख उसने शोर मचाया।
चीख पुकार सुन पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर महिला को फांसी से उतारा लेकिन तब तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी फेरी लगाने गए पति और महिला के मायके में दी। पहुंचे मायके वालों ने बेटी की पीटकर हत्या करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। मायके पक्ष की तहरीर पर मझपुर्वा चौकी प्रभारी कामलेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
दहेज न मिलने पर गर्भवती की हत्या, चार पर रिपोर्ट
गुरसहायगंज। कानपुर के बिल्हौर थाना के मकनपुर के गांव खडैचा निवासी राम सेवक यादव ने पुत्री सुधा यादव (21) का विवाह करीब एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव सभापुर निवासी आशीष यादव के साथ किया था। रामसेवक ने बताया शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। न मिलने पर उसके साथ मारपीट की। बताया कई बार इस मामले में पुत्री के ससुराल वालों को समझाया लेकिन वह नहीं माने और 19 जुलाई की देर रात पुत्री की हत्या कर दी। बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी पाकर भाई पुत्री की ससुराल पहुंचे तो पुत्री का शव नहीं मिला। पीड़ित रामसेवक की तहरीर पर पुलिस ने पति आशीष यादव, सोरम सिंह, शीला देवी और पूजा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया 19 जुलाई की देर रात की घटना है। मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसकी जांच सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें