फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान का भय दिखाकर धन उगाही में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन कराने की बजाय पुलिस स्वयं ही नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। अधिकांश पुलिस कर्मी बगैर मॉस्क के ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर यह भी आरोप लग रहा है कि वह कस्बे के दुकानदारों व राहगीरों को चालान का भय दिखाकर उनसे धन उगाही में जुटी है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए शासन व प्रशासन ने सभी के लिए मॉस्क व सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना अनिवार्य कर दिया है। इन नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के कंधों पर है। यह अधिकार पुलिस के लिए कमाई का जरिया बन गया है।
दृश्य - 1: कस्बे के अनुज ने बताया कि वह अपने पिता के साथ दुकान पर बैठे थे। पिता मॉस्क भी लगाए थे। आरोप है कि पुलिस ने वीडियो बनाते हुए एक हजार रुपये मांगे। पैसे न देने पर उसका चालान काट दिया। फुटपाथ पर ग्राहक की बाइक खड़ी थी, उसे थाने ले गए।
विज्ञापन

दृश्य - 2: कस्बे के सचिन का कहना है कि वह किसी आवश्यक कार्य से बाइक लेकर निकला था। मॉस्क की जगह चेहरे पर गमछा बंधा हुआ था। पुलिस ने रोक लिया और मॉस्क न होने की बात कहते हुए डांटना शुरू कर दिया। गमछा बंधा होने की बात कहते हुए हेलमेट न लगाए होने की कहते हुए चालान भी काट दिया।
दृश्य -: 3 छिबरामऊ निवासी पिंटू अपने चार पहिया वाहन से मरीज लेकर इटावा जा रहे था। विशुनगढ़ पहुंचते ही गाड़ी बीच सड़क पर खराब हो गई। पुलिस ने आकर जाम लगाने की बात कहते हुए उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और चालान कर दिया।
सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि अभी तक किसी ने लिखित रूप से शिकायत नहीं की है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें