फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए किसान ने बेची जमीन, भतीजे ने पार की नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इलाज कराने के लिए बीमार किसान ने जमीन बेच दी। जब बैंक कैश निकालने पहुंचा तो खाते से नगदी पार मिली। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि भतीजे ने एटीएम कार्ड से रुपये निकाल लिए। रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी से फरियाद की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव घमाइचमऊ निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र कुमार ने गुरुवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को प्रार्थना देकर बताया कि वह क्षय रोग से पीड़ित है। कुछ दिनों पूर्व 1.60 लाख रुपये की जमीन बेचकर खाते में पैसे डाल दिये थे। अक्सर वह भतीजे से रुपये निकलवाता था। इससे उसे एटीएम का पिन नंबर मालूम था। जिसका फायदा उठाकर भतीजे ने एटीएम चोरी कर रुपये निकाल लिए। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तालग्राम। मास्क का प्रयोग कराने के लिए अब पुलिस अफसर स्वयं सड़कों पर उतर आए। एएसपी ने थाना पुलिस के साथ अभियान चलाया। बगैर मास्क के सड़क पर 30 लोगों के चालान कर 30 हजार जुर्माना वसूल किया। गुरुवार को तालग्राम बस स्टाप चौराहा पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना पुलिस के साथ अभियान चलाया। मास्क न लगाये होने पर चालान काटे। दुकानदारों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी प्रभारी स्वदेश कुमार, अमोलर चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह और थाने का फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें