फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह चालक को झपकी आने से पश्चिम बंगाल के श्रमिकों को ले जा रही बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार श्रमिक घायल हो गए हैं। एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में ये दूसरी बस दुर्घटना है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल निवासी बस चालक विनोद कुमार(40) पुत्र नरेश सिंह स्लीपर बस चलाता है। वह दुर्गानगर से 37 श्रमिकों को अलीगढ़ की एक कंपनी ले जा रहा था। सोमवार सुबह लगभग छह बजे एक्सप्रेसवे पर अमोलर चौकी के शकरहनी गांव के सामने चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इसके बाद बस के पहिये नाली में फंस गए। इस हादसे में बस में सवार श्रमिक उछल कर आगे की सीटों पर जा गिरे। जिससे चार श्रमिकों को चोटें आईं। यूपीडा गश्ती दल ने श्रमिकों को दूसरी बस से अलीगढ़ भिजवाया। बस को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों को मामूली चोट थी। मौके पर प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें