सौरिख। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को चालक को झपकी आने से कोयले से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान के जनपद फीकड़ निवासी रामचंद्र पुत्र हनुमान ज्योतिपुर से ट्रक पर कोयला लादकर कोलकाता जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर सिकंदरपुर के सामने चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
मौके पर पहुंचे यूपीडा के अधिकारियों ने हाइड्रा की मदद से ट्रक को एक तरफ खड़ा कराया और चालक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हाईवे के अधिकारियों ने बताया कि अगर रेलिंग तोड़कर ट्रक दूसरी तरफ चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।