कन्नौज। इटावा से गांजा की खेप ला रहे दो तस्करों को पुलिस दबोच लिया। उनके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी राहुल कुमार शर्मा बुधवार रात करीब 11 बजे जांच कर रहे थे। इस दौरान जा रहे कमलेश कुशवाहा पुत्र सुंदर लाल निवासी मकरंदनगर और कलाम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी दीदारगंज को रोकर तलाशी ली गई। कलाम के पास से पुलिस ने सात किलो और कमलेश के पास से पांच किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह इटावा से गांजा लाकर शहर में बेचते हैं।