फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरारी तालाब के सौंदर्यीकरण की धीमी प्रगति पर डीएम खफा

विज्ञापन
ककरारी तालाब का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख रोड पर स्थित ककरारी तालाब के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। काम की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए दो माह में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम राकेश कुमार मिश्रा सौरिख रोड पर स्थित ककरारी तालाब पर पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई डीपी वर्मा से तालाब के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि मनरेगा के तहत इस तालाब का सुंदरीकरण 18 लाख 80 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। तालाब के एक साइड में रैंप और सीढ़ियां बननी हैं। तालाब के चारों तरफ छायादार पौधे लगाए जाने हैं। तालाब के सुंदरीकरण कार्य का कार्य पूरा करने के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाया जाए। इस दौरान सीडीओ, बीडीओ सीबी सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई शिखा सचान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
मूर्ति विसर्जन के लिए बनेंगे दो घाट
अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई डीपी वर्मा ने बताया कि ककरारी तालाब की गहराई तीन मीटर कराई जाएगी। इसके साथ ही नव दुर्गा व गणेश चतुर्थी पर मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए 12-12 मीटर चौड़े दो घाट बनाए जाएंगे। बैठने के लिए बेंच बनवाई जाएंगी और चारों तरफ छायादार पौधे लगवाए जाएंगे। पौधे लगवाने का कार्य जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें