कन्नौज। पॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों की पुलिस कुंडली खंगाल रही है। ऐसे 18 लोगों को थाने और चौकी मेें तलब कर असलहों के साथ अन्य की जानकारी ली गई। ऐसे लोगों की क्राइम हिस्ट्री की भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के करोड़ों की जमीनों पर कब्जे और उनकी बिक्री में सामने आया है। इस पर डीजीपी ने प्रदेश के सभी प्रापर्टी डीलरों, बिल्डरों व उनके साथ काम वाले लोगों की जांच के आदेश दिए हैं।
इसी के पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार 18 प्रापर्टी डीलर और उनके साथ काम करने वाले लोगों को थाने व चौकी में बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि प्रापर्टी डीलर मनमाने ढंग से खरीद फरोख्त और जमीनों पर कब्जे कर करोड़ों रुपये कमा कर रहे हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर प्रापर्टी के काम से जुड़े लोगाें का सत्यापन कराया जा रहा है। अगर गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।