फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की समयावधि पूरी होने के बाद चुनाव कराने के लिए सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। वकीलों ने चुनाव अधिकारियों को ज्ञापन देकर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में शीघ्र ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। उन्होंने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि जुलाई में हर हाल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होनी चाहिए। किंतु अभी तक चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई। चुनाव को लेकर हो रही लेटलतीफी अधिवक्ताओं के हित में नहीं है।
उन्होंने चुनाव कराने के लिए संरक्षक मंडल या निर्वाचक मंडल का गठन करने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालोें मेें दिनेश त्रिवेदी, राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, मोहम्मद यूनुस, राममुनीश्वर पांडेय, मुकेश दुबे, देवेश मिश्रा, केडी वर्मा, रावेंद्र चौहान, धीरज तिवारी, अनूप दीक्षित, शिवकुमार गुप्ता, रजनीश श्रीवास्तव व पूर्व महासचिव चंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें