फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से उपकेंद्र आपरेटर झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपकेंद्र के ऑपरेटर को लगा करंट, उपभोक्ता ने पहुंचवाया अस्पताल
विज्ञापन

उपभोक्ता ने कटौती का कारण जानने को फोन किया था, तब हुई हादसे की जानकारी
क्रासर
ऑपरेटर की हालत गंभीर, फर्रुखाबाद रेफर किया गया
रात भर विद्युत उपकेंद्र पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। बिजली गुल होने पर उपभोक्ता ने उपकेंद्र पर फोन किया तो ऑपरेटर ने बताया कि वह करंट से झुलसकर जमीन पर पड़ा है। उपभोक्ता ने बिजली कॉलोनी में फोन कर दूसरे साथियों को खबर दी, उन्होंने झुलसे ऑपरेशन को निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर विजय सिंह ऑपरेटर हैं। शनिवार शाम को उपकेंद्र पर उसकी ड्यूटी थी। रात करीब 12 बजे 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। विजय सिंह फ्यूज ठीक करने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। झुलसने के साथ करंट का झटका लगने से विजय जमीन पर गिरकर अचेत सा हो गया। उस समय सबस्टेशन पर कोई और नहीं था। रात करीब एक बजे बिजली न आने का कारण जानने के लिए ने किसी ने सबस्टेशन के मोबाइल पर फोन किया। विजय ने उसे हादसे की सूचना दी। फोन करने वाले ने सबस्टेशन के कॉलोनी में रहने वाले बिजली विभाग के कर्मियों को सूचना दी। इस पर विभाग के कर्मचारी सबस्टेशन पहुंचे और विजय सिंह को निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। साथी कर्मचारी विजय सिंह को फर्रुखाबाद ले गए। रात में कोई अधिकारी सबस्टेशन नहीं पहुंचा। सुबह आठ बजे अधिकारियों ने पहुंचने पर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जेई विकास कुमार का कहना था कि ट्रांसफार्मर में अर्थ आने से कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। सबस्टेशन पर केवल एक ही कर्मचारी की ड्यूटी रहती है। रात में मुझे हादसे की सूचना नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें