हॉटस्पॉट के चलते कलक्ट्रेट में प्रवेश पर रोक है, इस कारण गेट डलिया में फरियादियों प्रार्थनापत्र ?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कलक्ट्रेट के आवासीय परिसर में रहने वाले पीडब्ल्यूडी अधिकारी और उनकी डॉक्टर पत्नी के संक्रमित मिलने के बाद कलक्ट्रेट परिसर को हास्टस्पॉट घोषित कर सोमवार को सील कर दिया गया था। मंदिर को आवश्यक कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मियों को ही अंदर जाने दिया गया।
फरियादियों को प्रार्थनापत्र डालने के लिए गेट पर एक डलिया रख दी गई है। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने फरियादी की बात सुनने के बाद डलिया में प्रार्थनापत्र डलवाकर गेट से लौट दिया। इसी तरह ज्ञापन देने वालों के लिए बाक्स रखवाया गया है। सपा नेता नाजिम खान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देने आए थे पर ज्ञापन बाक्स में डालवा दिया गया।