लोगों को 21 से 30 जुलाई तक मुफ्त चावल और चना बांटा जाएगा। प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो चावल दिया जाएगा। अभी पहले की तरह पैसे लेकर राशन दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्न योजना के तहत नवंबर तक कार्डधारकों को मुफ्त चावल व चना बांटने की घोषणा की थी। इसके तहत जिले में 3,16,609 परिवार लाभान्वित होंगे। जिला पूर्ति अधिकारी केके गुप्ता ने बताया पहले चरण में गेहूं व चावल का वितरण करवाया जा रहा है। यह पांच जुलाई से 14 जुलाई तक होगा। दूसरे चरण में मुफ्त चावल व एक किलो चना का वितरण करवाया जाएगा।
यह दूसरे चरण में वितरण होगा। उन्होंने बताया कि सभी कोटेदारों को सैनिटाइजर व मास्क लगाने के बाद ही खाद्यान्न वितरण करने व देने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई कार्डधारक बिना मास्क के राशन लेने जाता है तो उसे वापस लौटाया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
----------