फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का माकान, जमीन फिर भी दे दिया आवास

विज्ञापन
चार भाइयों का दिया गया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की परतें खुलती ही जा रही हैं। पालिकाध्यक्ष की चाची और एक संपन्न को आवास देने के बाद एक ही परिवार के चार भाइयों को आवास देने का मामला सामने आया है। सरायमीरा ठेकेदार गली निवासी इन भाइयों के पास पैतृक पक्का आवास और रिहायशी क्षेत्र में सभी के हिस्से में चार से पांच बीघा जमीन है, इसके बावजूद उन्हें गरीब बताकर आवास का आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन

ठेकेदार गली निवासी सुरेश चंद्र कटियार, अनिल उर्फ उमेश, दिनेश उर्फ पप्पू और अमित उर्फ बबलू को आवास दिए गए हैं। पिता हरिश्चंद्र कटियार के पास पक्का मकान था, अब उस मकान में चारों भाइयों का हिस्सा है। सभी के पास रंगियनपुर्वा स्थित मानपुर रोड पर रिहायशी क्षेत्र में चार से पांच बीघा जमीन भी है। इन जमीन की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। अमित के पास एक साल पहले तक ट्रैक्टर भी था। खेत पर ट्यूबवेल और
सबमर्सिबल पंप भी लगे हैैं।
चारों भाइयों ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में आवास के लिए आवेदन किया। अधिकारियों और सर्वेयर की मिलीभगत से चारों भाइयों का आवासीहीन बताया गया। उन्हें मकान के बाहर खाली पड़ी जमीन पर आवास आवंटित कर दिया गया। सभी भाइयों को आवास की दो किस्त भी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

लाभार्थी दिनेश ने कहा कि पैतृक आवास जर्जर है। उसमें कोई नहीं रहता है। नियम के तहत आवास मिला है। सभी भाइयों को जांच के बाद आवास मिले हैं।
जान पहचान की वजह से मिला लाभ
सुरेश कटियार की पत्नी ममता कटियार और उमेश की पत्नी सरोजनी देवी डूडा से जुड़ी हैं। उनका कार्यालय में आना जाना रहता है। इसी का फायदा उठाकर इन लोगों ने गलत तरीके से आवास आवंटित करा लिया।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना शहरी में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। एक ही परिवार के चार भाइयों को आवास मिलना तो गलत है। जिलाधिकारी ने समिति का गठन कर जांच कराने की बात कही है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर अपात्रों से रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

-जय विजय सिंह, पीओ डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें