फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने तहसील में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मंगलवार को वकीलों के दोनों संगठनों ने सामूहिक बैठक की। एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग किया कि अगर सुधार नहीं हुआ तो समस्त न्यायालयों के कामों का बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन

तहसील के लायर्स व बार एसोसिएशन संगठन के सभी सदस्यों ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें वकीलों ने तहसील में पनप चुके भ्रष्टाचार व अधिकारीगण की मनमानी का विरोध किया। वकीलों ने आरके कार्यालय से लेकर न्यायालय के कार्यों पर प्रश्न चिह्न लगाए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह व लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीशंकर राजपूत ने बताया कि तहसीलदार के कार्य से वकील नाराज हैं।
उनका कार्यों के प्रति व्यवहार सही नहीं है। न्यायालय में वरिष्ठ व कनिष्ठ वकील की बात न सुनकर मनमाने ढंग से आदेश पारित किए जा रहे। इसके साथ ही कुछ वकीलों को अपमानित भी किया जा रहा। कार्य सही न होने पर सभी वकीलों ने तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। वकीलों ने एक ज्ञापन एसडीएम जयकरन को देकर मांग भी की। कहा कि तीन दिन में तहसील की कमियों को वार्ता कर दूर करें। अगर कमियों को दूर नहीं किया गया तो सभी वकील अनिश्चित कालीन समस्त न्यायालयों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें