फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: सपा की साइकिल रैली, लोगों को पार्टी की विचारधारा से कराया रूबरू, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारी की मौजूदगी में विशेष साइकिल यात्रा रैली अभियान चलाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
सपा की साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की विचारधारा व नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का उद्देश्य लेकर प्रदेश व्यापी साइकिल यात्रा बुधवार को कस्बे से कन्नौज विधानसभा के लिए रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल के शीर्ष नेता से लेकर पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारी की मौजूदगी में विशेष साइकिल यात्रा रैली अभियान चलाया जा रहा हैं।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में प्रदेश व्यापी साइकिल रैली यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। जो प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जा-जाकर पार्टी की विचारधारा व नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली मुख्य मार्ग से होते हुए विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई
बुधवार को साइकिल यात्रा कस्बे के गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज से कन्नौज विधानसभा के लिए रवाना हुई। रैली को कॉलेज के प्रबंधक व पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेशकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया ने महिला टीम के साथ रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। रैली मुख्य मार्ग से होते हुए कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें