फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्वस्थ जीवन के लिए जैविक खेती महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ब्लॉक के तिसौली गांव में सोमवार को मिनी सचिवालय परिसर में किसान पाठशाला हुई। कृषि तकनीकी सहायक प्रबंधक ने कहा कि जैविक खेती से लागत कम आएगी। उससे मिलने वाले अन्न-सब्जियां खाने से लोग स्वस्थ रहेंगे। 25 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई।
विज्ञापन

किसान पाठशाला में कृषि तकनीकी सहायक प्रबंधक शिवपाल सिंह ने कहा कि बागवानी पर किसानों को ध्यान देने की जरूरत है। पेड़-पौधों की देखभाल सही से करें, तो अतिरिक्त आय बढ़ा सकते हैं। संतुलित खाद, उचित मात्रा में पानी और सही बीज का चयन उत्तम खेती के मूल मंत्र हैं।
फसलों के अवशेष दूसरे तरीके से उपयोग में लाएं। इससे फसलों को पोषक तत्व अधिक मिलेगा और उपज अच्छी होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान रजिस्ट्री करा लें, वरना योजनाओं और किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उमेश चंद्र, दिनेश चंद्र, प्रसून यादव, हरवीर सिंह, नारायण सिंह, जौहरी सिंह, जसवंत सिंह, सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें