फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी बंद कराने का आदेश दो घंटे में वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। व्यापारी नेता की मांग पर एसडीएम के निर्देश पर निरीक्षक के मंडी बंद करने से किसानों को खासी परेशानी हुई। मूंगफली और मक्का की फसल लेेकर आने वाले किसान लौटने लगे। मामला तूल पकड़ने पर दो घंटे बाद एसडीएम ने आदेश को वापस ले लिया। इसके बाद खरीद हुई। इस बीच तमाम किसान लौट गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापारी नेता राजेश सिंह ने एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को फोन कर कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार और रविवार को मंडी बंद रखने की अपील की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि कोरोना काल में 30 से 32 व्यापारियों की मौत हो चुकी है। कुछ व्यापारी लखनऊ और आगरा में भर्ती हैं। इस पर एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने मंडी निरीक्षक सुरेश सिंह चौहान को मंडी बंद करने के निर्देश दे दिए। मंडी बंद होने से मूंगफली व मक्का लेकर आने वाले किसान लौटने लगे। किसानों को लौटते देख गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी के नेतृत्व में कई व्यापारी मंडी निरीक्षक सुरेश सिंह चौहान के पास पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। मंडी खोलने की अपील की। मंडी निरीक्षक ने एसडीएम से वार्ता कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम ने मंडी बंद रखने के फैसले को वापस ले लिया। मंडी खुलने से किसानों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
आज भी खुलेगी मंडी
गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी ने बताया कि किसानों की फसलों की खरीद को देखते हुए रविवार को भी मंडी खोली जाएगी। किसान किसी भी तरह की दुविधा में न फंसे। रविवार को फसल लेकर मंडी में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें