फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पर्चा 23 का विरोध, चकबंदी निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। चकबंदी प्रक्रिया को लेकर बुधवार को किसानों ने पर्चा 23 लेने से इन्कार कर दिया। चकबंदी अधिकारियों के काफी समझाने के बाद एक दो किसानों ने पर्चा 23 लिया। अधिकांश किसान बिना पर्चा लिए बिना ही वापस चले गए। किसान कई दिनों से चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसीओ जलालाबाद सियाराम शर्मा ने दोपहर में एसबीआई के पास किसानों की समस्याएं सुनीं और पर्चा 23 लेने के लिए कहा। तब किसान ब्रजेश कुमार, ओम प्रकाश ने कहा कि हमसभी चकबंदी नहीं कराना चाहते हैं। चकबंदी होने से छोटे व कमजोर किसानों को बहुत नुकसान है। इसे लेकर किसानों ने चकबंदी अधिकारियों का विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने सामूहिक रूप से पर्चा 23 का बहिष्कार कर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की। इस दौरान किसान छोटे वर्मा, अरविंद कुमार, सचिन मिश्रा, आशीष कुमार तिवारी, अमन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें