फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ओपीडी बंद, इमरजेंसी वार्ड में रही अफरातफरी

Sun, 23 Mar 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। चीफ फार्मासिस्ट के निधन पर शोक सभा के बाद शनिवार को ओपीडी बंद कर दी है। तब इमरजेंसी वार्ड में मरीज देखे गए। मरीजों की भीड़ के चलते दोपहर दो बजे तक अफरातफरी रही। इस कारण मरीज इमरजेंसी वार्ड की फर्श पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट यादवेंद्र त्यागी की शुक्रवार को हृदयाघात के चलते निधन हो गया था। यह जानकारी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को होते ही सभी में शोक की लहर दौड़ गई। सीएमएस डा. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में शोकसभा के बाद एक बजे ओपीडी व औषधि वितरण केंद्र बंद कर दिया गया। ऐसे में अस्पताल आए मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के लिए इमरजेंसी वार्ड में भेज दिया गया।
वार्ड में भर्ती मरीजों के अलावा ओपीडी के मरीज पहुंचते ही यहां अफरातफरी मच गई। यहां चेस्ट फिजीशियन डा. संतोष मिश्रा ने सभी मरीजों को देखा, लेकिन औषधि वितरण केंद्र के भी बंद होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को दवाओं के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। भीड़ के चलते मरीजों को काफी देर तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें