फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अघोषित कटौती के चलते सूख रहीं फसलें

Sun, 23 Mar 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। भाकियू (औनू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि गर्मी शुरू भी नहीं हुई है और बिजली कटौती शुरू हो गई है। ऐसे में खेतों में तैयार हो रही फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं।
विज्ञापन



सौरिख ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने की जानकारी होने पर आसपास के किसानों की भीड़ जुट गई। किसानों ने उनके सामने अघोषित बिजली कटौती का रोना रोया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इलाके के किसानों को साथ लेकर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो ऊर्जा मंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले आगरा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जसावत, औरैया जिलाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान व कन्नौज जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने माल्यार्पण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान बृजेंद्र सिंह यादव, विपिन सिंह तोमर, उपेंद्र बाबू दीक्षित, गजेंद्र दीक्षित, ललित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें