फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने बाजार बंद करा किया प्रदर्शन

Fri, 04 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने कन्नौज में हुए बवाल के मामले में जेल गए भाजपा नेता सुब्रत पाठक के समर्थन में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को बाजार बंदी का आह्वान किया गया था। भाजपाइयों ने बाजार में निकलकर खुली दुकानों को बंद कराकर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कन्नौज में दो समुदाय के बीच हुए बवाल के मामले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुब्रत पाठक समेत कई अन्य भाजपाइयों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उन मामलों में वांछित चल रहे सुब्रत ने बुधवार को कोर्ट में समर्पण कर जेल चले गए थे।

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के आह्वान पर गुरुवार को बाजार बंदी का निर्णय लिया गया था। सुबह भाजपा नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी, सह क्षेत्रीय संयोजक आनंद गुप्ता, भाष्कर चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी पवन दीक्षित एडवोकेट, दिलीप गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी व सूरज गुप्ता ने मुख्य मार्ग पर खुली दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन


सिकंदरपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों ने बाजार बंद कराया, जबकि सौरिख में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघव दुबे, पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सभासद अशोक राठौर, आनंद सिंह, अरविंद बाजपेई, लखन दुबे, सजेंद्र यादव ने नादेमऊ चौराहा से सकरावा रोड और मुख्य बाजार की दुकानें बंद कराकर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें