कन्नौज। परिवारों की खुद की पहचान, फैमिली आईडी बनाने का काम जिले में धीमा है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे, परिवार भी बेपरवाह हैं। जिले में अब तक सिर्फ 32.58 फीसदी परिवारों की आईडी ही बन सकी हैं। अब डीएम व सीडीओ ने प्रत्येक ब्लॉकों को 700 आईडी प्रति माह बनाने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने एक परिवार-एक पहचान के तहत जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनकी फैमिली आईडी बनाई जा रही हैं। यह कार्य नवंबर से शुरू हुआ। जिले में इसके लिए 57116 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है और लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी विभाग लगे हुए हैं। विभागों ने तीनों तहसीलों में 22 मई तक सिर्फ 18609 लोगों के ही आवेदन स्वीकृत किए हैं। जिले भर में 22 मई तक सिर्फ 32.58 फीसदी ही फैमिली आईडी बन सकीं हैं। इस प्रत्येक दिन तीन टाइम मॉनीटरिंग की जाती है।
जिले की सभी तहसीलों और ब्लॉक क्षेत्र के परिवारोंं की फैमिली आईडी का पंजीयन किया जा रहा है। लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर से निशुल्क आवेदन कर फैमिली आईडी बनवा सकते हैं। मोबाइल और साइबर कैफे से भी आईडी बना सकते हैं। प्रशासन भी इसके लिए प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी जिले में फैमिली आईडी बनाने का काम तेजी नहीं पकड़ रहा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग कम से कम 700 आइडी प्रतिमाह बनाएगा। हालांकि जिले में अभी तक सिर्फ 32.58 फीसदी ही आइडी बन सकी हैं। मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने बताया कि सभी बीडीओ और जिला स्तरीय अधिकारियों को फैमिली आइडी की प्रतिदिन रिपोर्ट देने को कहा है।
ब्लॉकों में दिया गया लक्ष्य, इतने बने फैमिली आईडी
ब्लॉक लक्ष्य कुल आवेदन स्वीकृत आवेदन अस्वीकृत आवेदन लंबित आवेदन फीसदी
छिबरामऊ 6775 3119 2762 357 0 40.77
गुगरापुर 2277 875 602 177 96 26.44
हसरेन 4813 1513 1344 149 20 27.92
जलालाबाद 3906 1866 1633 191 42 41.81
कन्नौज 6634 3505 3295 183 27 49.67
सौरिख 5977 2555 2288 260 7 38.28
तालग्राम 6817 3590 3168 308 114 46.47
उमर्दा 13839 3797 3258 488 51 23.54
इनसेट
तहसीलों को दिया गया लक्ष्य, इतनी स्वीकृत हुईं फैमिली आईडी
तहसील लक्ष्य कुल आवेदन स्वीकृत आवेदन अस्वीकृत आवेदन लंबित आवेदन फीसदी
छिबरामऊ 1650 415 81 330 4 4.91
कन्नौज 1262 214 116 94 4 9.19
तिर्वा 751 104 62 42 0 8.26