online participation in job vacancy in kannauj
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज में कोरोना महामारी के समय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने के लिए सेवायोजन कार्यालय समय-समय पर रोजगार मेला का आयोजन करवा रहा है। इससे अधिक से अधिक लोगों को काम मिल सके। बुधवार को 713 रिक्त पदों के सापेक्ष रोजगार के लिए 217 ने ऑनलाइन आवेदन किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी पूनम भास्कर ने बताया कि रोजगार मेला लगने से पहले इसका प्रचार-प्रसार करवाया गया था। बुधवार को इसमें छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया। छह कंपनियों को विभिन्न पदों के लिए 713 पद भरने थे। बताया कि सुबह से देर शाम तक यह प्रक्रिया चली।
बताया इस दौरान 217 बेरोजगार युवक-युवतियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। सभी आवेदकों के आवेदन को कंपनी की ई-मेल पर भेज दिया गया है। अब कंपनी ऑनलाइन उनका साक्षात्कार कर चयन करेगी। यह इस वजह से किया जा रहा है कि कोरोना का संक्रमण न बढ़ सके।